Wednesday , April 29 2026

हरियाणा: दिन के तापमान में भी आई गिरावट

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने पूरा जोर पकड़ लिया है। रात के बजाय अब दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बाजारों में भी ग्राहक कम दिखाई दे रहे हैं। लोग अपना काम जल्द निपटाकर घर जाने के प्रयासों में लगे रहते हैं। फतेहाबाद में सुबह 11 बजे दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।                 

मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को बादलवाही होगी, जिससे तापमान और कम होगा। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। धूप निकलने पर लोग घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर बैठकर धूप सेंकते नजर आते हैं।                    

फसलों को हो रहा फायदा 

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो यह मौसम सभी प्रकार की फसलों व सब्जियों के लिए काफी राहत भरा है। गेहूं व सरसों की फसल के लिए यह मौसम काफी अच्छा है। गेहूं की पौध जल्द ग्रोथ करेगी और उत्पादन भी अच्छा होगा। हल्की बारिश होती है तो किसानों को सिंचाई करने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी।

अधिकारी के अनुसार

मौसम पूरी तरह से फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है। गेहूं की फसल को ऐसा ही तापमान चाहिए, ताकि उसकी पौध की बढ़त हो। वहीं अगर तापमान और अधिक लुढ़कता है तो सरसाें की फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल जो मौसम चल रहा है, वह दोनों फसलों के लिए लाभदायक है। -डॉ.राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …