संडे को बच्चे-बड़े सब स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं, ऐसे में आप ब्रंच में उन्हें अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाकर खिलाएं-

वीकेंड पर बच्चे-बड़े सब कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप कम मेहनत में इस डिश को रेडी कर सकती हैं। संडे ब्रंच के लिए ये रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है और इसका टेस्ट भी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल होगा। अमृतसरी पनीर भुर्जी और साथ में पाव या गार्लिक ब्रेड का कांबिनेशन बिल्कुल बाहर वाले खाने का फील देगा। तो बस फटाफट मिनटों में इस टेस्टी और आसान सी डिश को रेडी कर लें। ये है अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की रेसिपी।
अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की सामग्री दही मसाला बनाने के लिए दो चम्मच बेसन दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच हल्दी पाउडर एक चम्मच अमचूर पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर एक तिहाई कप दही आधा कप दूध तेल एक चम्मच भुर्जी बनाने के लिए चाहिए पनीर 250 ग्राम बटर एक चम्मच दो प्याज बारीक कटे हुए बारीक कटा लहसुन अदरक एक चम्मच टमाटर बारीक कटा दो फ्रेश धनिया के पत्ते नमक स्वादानुसार बारीक कटा एक शिमला मिर्च अमृतसरी पनीर भुर्जी बनाने की विधि सबसे पहले दही का मसाला तैयार कर लें। इसे बनाने के लिए किसी बाउल में दी बेसन, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर लें। इसमे दही और दूध मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब तेल को गर्म कर इस मसाले के ऊपर डाल दें। तैयार दही मसाला को किनाने रखें और पैन में बटर और तेल डालकर गर्म करें। अब इस गर्म बटर में लहसुन-अदरक बारीक कटा हुआ डाल दें। साथ में बारीक कटा प्याज डालें। अच्छी तरह से भुनें और फिर इसमे कटे हुए शिमला मिर्च डालकर पकाएं। जब शिमला मिर्च पक जाए तो इसमे टमाटर डाल दें साथ में नमक डालें और कुछ देर पकने दें। पकने के बाद इसमे दही का मसाला डालें। मिक्स करें और पनीर को क्रंबल करके डाल दें। अच्छी तरह से मिक्स कर भूनें और हरी धनिया की पत्ती डालकर गैस बंद कर दें। बस तैयार है टेस्टी अमृतसरी पनीर भुर्जी। इसे गार्लिक ब्रेड या फिर पाव को बटर में सेंककर गर्मागर्म सर्व करें।

Check Also

Aloe Vera Benefits : सुबह खाली चेहरे पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगाने से मिलते हैं गजब के फायदे, त्वचा बनती है चमकदार और हेल्दी

Skin Care Tips: स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स …