
Agniveer Bharti: मुजफ्फरनगर में 22 अगस्त से 8 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन गौतमबुद्धनगर और शामली के युवा दौड़ लगाएंगे।
Army New Bharti 2025: चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में 22 अगस्त से आठ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो रही है। मेरठ आर्मी रिक्रूटमेंट टीम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस भर्ती में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 17 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।




