बिहार में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी 10 दिनों तक ठंड का असर दिखेगा…

बिहार में सर्दी अभी लोगों को सताएगी। पछुआ हवा बहने से फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर में धूप निकलने पर गर्मी लगने लगती है लेकिन, शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी 10 दिनों तक ठंड का असर दिखेगा।
बताया जा रहा है कि आगामी 5 दिनों तक राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह बना रहेगा।  इस वजह से सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण सर्दी का असर बना रहेगा।  मौसम विभाग ने लोगों को जाती हुई ठंड से बचने की सलाह दी है। बताया गया है कि पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और सारण में तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जबकि, न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को 14 डिग्री न्यूनतम और 27 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना जताई गई है।

Check Also

Auraiya UP Police Recruitment Exam 2026 :-औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, CCTV से निगरानी

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा आज 8 जून …