


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां करछना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम बच्ची के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के होंठ, आंख, नाक समेत चेहरे पर कुल नौ चोट के निशान मिले हैं। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।उधर, करछना इंस्पेक्टर अनूप सरोज ने बताया कि घटना के बाद से अब तक करीब 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ किया गया है। मामला थोड़ा जटिल है, लेकिन जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के होंठ, आंख, नाक समेत चेहरे पर कुल नौ चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा दोनों हथेलियों पर चोट के निशान हैं। साथ ही बच्ची के जांघ समेत प्राइवेट पार्ट पर छह चोट के निशान हैं।