पाकिस्तान : परमाणु आयोग कार्यालय के पास विस्फोट

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में शुक्रवार को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी, जहां सरकार का परमाणु ऊर्जा विभाग स्थित है। विस्फोट का प्रभाव घटनास्थल से करीब पचास किलोमीटर दूर महसूस किया गया।

पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में शुक्रवार को विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी, जहां सरकार का परमाणु ऊर्जा विभाग स्थित है। विस्फोट का प्रभाव घटनास्थल से करीब पचास किलोमीटर दूर महसूस किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है।

इससे कुछ ही दिन पहले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कुछ ही घंटों के भीतर दो आत्मघाती विस्फोट हुए थे। इन दोनों विस्फोटों में कम से कम 65 लोग मारे गए थे।

बलूचिस्तान में विस्फोट एक मस्जिद के पास उस समय हुआ था। एक हमलावर ने पुलिस वाहन के पास विस्फोट कर दिया था, जहां लोग पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर जुलूस के लिए एकत्र हो रहे थे। खैबर पख्तूनख्वा में भी विस्फोट एक मस्जिद में हुआ था।

Check Also

G7 Moments : जी-7 के चर्चित लम्हे: मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप ने मैक्रॉन की घड़ी पर ली चुटकी

फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे …