
अटाली-नूनाखेड़ा पुल के पास की घटना है। परिजनों का कहना है कि महिला चारा लेने खेत पर गई थी। पैर फिसलने से हिंडन नदी में गिर गई। 20 घंटे पर गोताखोरों ने नदी से शव निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तितावी क्षेत्र के नूनाखेड़ा गांव में खेत से चारा लेने गई निशा कश्यप (35) अटाली पुल के पास पैर फिसल जाने के कारण हिंडन नदी में गिर गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गोताखोर बुलाकर नदी में तलाश कराई गई। करीब 20 घंटे बाद महिला का शव बरामद हुआ।




