मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ फिल्म तेजस देखने पहुंचे। स्क्रीनिंग का आयोजन मुख्यमंत्री के कार्यालय लोकभवन में ही किया गया है।
यूपी में मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंगना रणौत अभिनीत फिल्म तेजस देखने पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग मुख्यमंत्री के कार्यालय लोकभवन में रखी गई है।
इस दौरान प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। फिल्म तेजस वायुसेना पर आधारित है। स्क्रीनिंग का आयोजन यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से किया जा रहा है।
Check Also
Illegal vehicles crackdown – बहराइच में सख्त वाहन चेकिंग, 15 अवैध ई-रिक्शा सीज, चालान
बहराइच: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए …
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal