
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दो मासूमों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। 
पीलीभीत जिले के जहानानाबाद क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो मासूम समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में मां-बेटे और नानी-नातिन भी शामिल हैं। जबकि हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को जहानाबाद सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।




