Wedding Festivities : अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू, जुटा पूरा कपूर परिवार साथ

मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले कपूर परिवार में जश्न का माहौल शुरू हो चुका है। विवाह की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी के आयोजन से हुई, जिसमें कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

माता की चौकी के साथ हुई शादी की रस्मों की शुरुआत

शादी से पहले अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम में दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देवी मां की आरती उतारी।

अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में वह पारंपरिक परिधान और चुनरी ओढ़े देवी मां की आरती करती नजर आ रही हैं, जबकि उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर भी पूजा में उनके साथ मौजूद दिखाई दिए।

पूरा कपूर परिवार आया साथ नजर

माता की चौकी में कपूर परिवार की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, शनाया कपूर, जहान कपूर और परिवार के अन्य सदस्य इस शुभ अवसर पर मौजूद रहे।

सभी पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए और पूजा के बाद पूरे परिवार ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर साझा की गई फैमिली फोटोज़ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

शनाया कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस आयोजन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह सफेद रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अंशुला और रोहन की पूजा के दौरान की तस्वीरों को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर लगातार शुभकामनाओं और बधाई संदेशों की बौछार हो रही है।

जुलाई 2025 में हुआ था प्रपोज, बाद में हुई सगाई

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्रेम कहानी पिछले कुछ वर्षों से चर्चा में रही है। रोहन ने जुलाई 2025 में बेहद रोमांटिक अंदाज में अंशुला को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों की रोका सेरेमनी हुई और फिर परिवार की मौजूदगी में सगाई का आयोजन किया गया।

अब लगभग एक साल बाद दोनों अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने जा रहे हैं।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

सगाई के बाद अंशुला कपूर ने अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी और रोहन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने पहली बार रात करीब 1:15 बजे बातचीत शुरू की, जो लगातार सुबह 6 बजे तक चलती रही।

इसके बाद दोनों ने करीब तीन वर्षों तक एक-दूसरे को डेट किया। अंशुला के मुताबिक, रोहन ने उनकी पसंदीदा सिटी में एक महल के सामने ठीक रात 1:15 बजे उन्हें प्रपोज किया, जिससे उनकी प्रेम कहानी और भी खास बन गई।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …