Saturday , May 2 2026

Uttarakhand: तीन दिन बाद भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, गंगोत्री यात्रा पर नया अपडेट

Uttarakhand Chardham Yatra Update: चार धाम यात्रा को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। अभी भी तीन दिनों से यमुनोत्री हाईवे बंद है। जहां हजारों यात्री अभी भी फंसे हुए हैं। काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

चारधाम यात्रा को लेकर अपडेट सामने आया है। यमुनोत्री हाईवे अभी जगह-जगह बंद है। खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। तीसरे दिन भी बंद सैकड़ों श्रद्धालु यमुनोत्री की ओर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनकी निशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके साथ ही स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बनी झील यथावत है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सिलाई बैंड व ओजरी के पास लैंड-स्लाइडिंग/हाईवे का कुछ हिस्सा वाश आउट होने के कारण अवरुद्ध है। हाईवे को सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

गंगोत्री धाम पर यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। गंगोत्री यात्रा रूट खुला हुआ है। प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी अभी तक फंसे हुए यात्रियों तक नहीं पहुंचा। फिर चारधाम यात्रा से जुड़े हुए लोगों ने श्रद्धालुओं की ठहरने, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था शुरू की है।

चारधाम यात्रा पर रोक हटी
प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते चारधाम यात्रा पर लगी रोक को सोमवार सुबह हटा दिया। मौसम की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारियों को यात्रा पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम व हेमकुंड साहिब में 19 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि 2684 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा पर चौबीस घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है। चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के डीएम को अपने-अपने क्षेत्र में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

Shrimad Bhagwat Katha 2026 – देवरिया में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन: 2 से 8 मई तक गूंजेगा आध्यात्मिक संदेश

देवरिया जनपद में आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 2 मई से 8 …