
बरेली में हुए गोलीकांड के बाद सीएम योगी ने रविवार रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता से फोन पर बात की। उन्हें परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की रात अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी से फोन पर बात की। रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी ने बताया कि सीएम योगी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश आपके साथ। उनके परिवार की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होने दी जाएगी।




