उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

UP: बरेली में तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा कर बनवाए पासपोर्ट, विदेश यात्राएं भी कीं

बरेली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला ने फर्जीवाड़ा कर दो पासपोर्ट बनवा लिए। इतना ही नहीं, इस पासपोर्ट से उसने विदेशी यात्राएं भी कीं। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला और उसके दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में बांग्लादेशी नागरिक महिला ने प्रेमनगर क्षेत्र के मौलानगर में रहकर फर्जीवाड़ा कर दो पासपोर्ट बनवा लिए और विदेश यात्रा भी की। वह कई बार बांग्लादेश, दुबई और अन्य खाड़ी देशों में गई। महिला का हाफिजगंज निवासी उसकी दो बहनों ने भी भरपूर सहयोग किया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर तीनों बहनों को धोखाधड़ी का आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

बानखाना चौकी प्रभारी वीरेश भारद्वाज ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि मौलानगर बिलाल मस्जिद के पास रहने वाली मुनारा बी बांग्लादेश की नागरिक है। मुनारा बी का परिवार बांग्लादेश के जिला जेस्सोर खुलना में रहता है। मुनारा बी अवैध रूप से भारत में आई और फर्जी प्रपत्र बनवा लिए। फर्जी प्रपत्र के माध्यम से 2011 में भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया।

पासपोर्ट पर फोटो मुनारा का… नाम-पिता सायरा का 
एक साल बाद मुनारा ने 2012 में अपनी बहन सायरा बानो के नाम से एक और फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया। इस पासपोर्ट पर फोटो मुनारा का है जबकि नाम-पता व अन्य जानकारी उसकी बहन सायरा बानो की है। सायरा बानो के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर 2012 से 2024 तक मुनारा ने कई विदेशी यात्रा की। वैधता समाप्त होने पर फर्जी पासपोर्ट को कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से बनवाया गया।

प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि धोखाधड़ी और कूटरचना में मुनारा बी का साथ उसकी बहनों थाना हाफिजगंज के मोहल्ला कस्बा बाजार निवासी सायरा बानो और तसलीमा ने दिया है। तीनों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें गिरफ्तार कर ली गई हैं और उनसे एजेंसिया पूछताछ कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button