अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

Meerut: पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या, खाना बनाने के दौरान हुआ था झगड़ा

मेरठ के मवाना में मोहल्ला हीरालाल में पति से खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की दो बेटियां हैं।मेरठ के मवाना में मोहल्ला हीरालाल में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शबनम पत्नी सलमान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने के दौरान शबनम और उसके पति सलमान के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद शबनम ने कमरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, शबनम की शादी सलमान से करीब 5 साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव गाजीपुर की रहने वाली थी। दंपति की दो बेटियां हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में गहरा शोक है।

Related Articles

Back to top button