Mayawati Birthday Celebration-बीएसपी चीफ मायावती का जन्मदिन मंडल स्तर पर मनाया जाएगा

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन कल पूरे देश और प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर बीएसपी संगठन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। राजधानी लखनऊ में गांधी भवन में मंडल स्तर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों का जायजा लखनऊ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम ने लिया।

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 70वां जन्मदिन इस वर्ष भी पार्टी द्वारा जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे।

राजधानी लखनऊ में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीएसपी प्रदेश कार्यालय सहित शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों को नीले रंग की होर्डिंग, बैनर और कटआउट से सजाया गया है। पूरी राजधानी बीएसपीमय नजर आ रही है।

लखनऊ के गांधी भवन में मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे लखनऊ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि बहन मायावती का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा और जनकल्याण का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि पहले मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके बाद जिला और विधानसभा स्तर पर भी आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर बहनजी के जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

पार्टी नेताओं का कहना है कि मायावती के नेतृत्व में बीएसपी हमेशा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और यही संदेश जन्मदिन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

शैलेन्द्र गौतम, जिलाध्यक्ष, बीएसपी लखनऊ
“बहनजी का जन्मदिन देश भर में उनके फॉलोवर्स मना रहे हैं। पहले मंडल स्तर पर कार्यक्रम होगा, फिर जिला और विधानसभा स्तर पर आयोजन कर गरीब और असहाय लोगों की मदद की जाएगी। इसे जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।”

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …