Thursday , May 21 2026

Mathura: शिवपाल ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का लिया आशीर्वाद, श्रीकृष्ण की नगरी से निकालेंगे रथ यात्रा

मथुरा। वृंदावन से आज प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का आशीर्वाद लेकर सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। आज शुबह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा की।

प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का चयन किया है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजन के बाद पार्टी प्रमुख सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होंगे।

प्रसपा की रथयात्रा राजनीतिक इतिहास में निर्णायक और मील का पत्थर साबित होगी। वृंदावन की नगरी से शंखनाद होने जा रहा है। असल में वृंदावन और मथुरा की यही विशिष्टता ही हम सभी प्रसपा के लोगों को लोक सेवा और समर्पण की प्रेरणा देगी।

दूसरे दलों से गठबंधन के मुद्दे पर शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव ने कहा कि प्रसपा प्रमुख राजनीतिक गठजोड़ में माहिर हैं। पार्टी प्रमुख जो भी निर्णय लेंगे, जनहित में होगा। पिता को नेताजी का भी आशीर्वाद और जनता का साथ है। इसलिए प्रदेश में आगामी सरकार उनकी होगी।

‘शिवपाल यादव ही नेताजी के सच्चे उत्तराधिकारी’

प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव ने कहा कि शिवपाल यादव ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सच्चे और स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 101 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया जाएगा। रथयात्रा वृंदावन के अटल्ला चुंगी से शुरू होगी। इसक बाद सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Check Also

Migration Certificate Fraud -कानपुर में फर्जी डिग्री गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त Raghuveer Lal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा उत्तर प्रदेश के Kanpur …