Tuesday , April 28 2026

ब्रेकिंग न्यूज: महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

महराजगंज।
जिले के निचलौल नगर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाशय वार्ड निवासी एक युवक की ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रोहित चौहान निवासी महाशय वार्ड, निचलौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित किसी काम से ट्रांसफार्मर के पास गया था, तभी अचानक उसे तेज करंट लग गया। बिजली के करंट की चपेट में आते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Check Also

Bulandshahr triple murder – खुर्जा में बर्थडे पार्टी बनी खून की होली: फायरिंग में तीन दोस्तों की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा (बुलंदशहर): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी …