Wednesday , February 18 2026

Lucknow: मोहम्मद शकील नदवी को यूपी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया

लखनऊ, इंद्रा यादव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से मोहम्मद शकील नदवी को उत्तर प्रदेश समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है।

यूपी चुनाव: साइकिल पर सवार हुए ये नेता, 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
   
मोहम्मद शकील राज्य भंडारण के अध्यक्ष पद पर रहे हैं

समाजवादी पार्टी की सरकार में मोहम्मद शकील नदवी राज्य भण्डारण के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) पद पर रहे हैं। मोहम्मद शकील नदवी ने लखनऊ के नदवा काॅलेज से आलिम और गंजमुरादाबाद उन्नाव के मदरसा मिफ्ताउल उलूम से हिफ्ज़ किया।

लंबे समय से खाली चल रहा था पद

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली चल रहा था। इस पद को लेकर लंबे समय से जोर आजमाइश चल रहे थी।

अखिलेश यादव को मिला ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद, सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत व्यापारियों ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

नेहा यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेहा यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह संदीप सिंह स्वर्णकार को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई दी है।

Check Also

Guest house owner murder-हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक हत्याकांड: मुख्य आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

हरदोई।जनपद हरदोई में गेस्ट हाउस संचालक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता …