Khatron Ke Khiladi 12 Elimination: रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के लिए सर्वाइव करना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है। रविवार के एपिसोड में एक और खिलाड़ी को घर का रास्ता दिखा दिया गया। खतरों का सामना नहीं कर पाने के कारण रोहित शेट्टी ने इस कंटेस्टेंट का सफर यही पर खत्म कर दिया। इससे पहले एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और सृति झा शो से बाहर हो चुकी हैं। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी इस साल सातवीं बार इस रियलिटी शो की मेजबानी कर रहे हैं। शो का कैंप केप टाउन में लगाया गया है। इस सीजन के प्रतियोगियों ने अब तक कुछ खतरनाक स्टंट को अंजाम दिया।

28 अगस्त के एपिसोड में फैसल शेख को निशांत भट्ट के साथ एलिमिनेशन राउंड में उतरना था। इस टास्क में उन्हें एक मिनट के लिए बर्फ से भरे डिब्बे के अंदर खड़ा होना था जबकि डिब्बे के ऊपर रखे दस नॉब से पानी बह रहा था। एक मिनट के बाद, प्रतियोगी को बर्फ के नीचे छिपे प्रत्येक नॉब का सही कवर ढूंढना था और 7 मिनट के समय में पानी के बहाव को रोकना था। फैसल ने एविक्शन टास्क को 4.55 सेकेंड में पूरा किया जबकि निशांत ने 4 मिनट 15 सेकेंड में। इसके साथ ही फैसल शेख को शे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
फैसल शेख के एलिमिनेशन पर होस्ट रोहित शेट्टी ने कहा कि मिस्टर फैसू का सफर बहुत अच्छा रहा है और हम सबको उन पर बहुत गर्व है। निशांत ने यह भी कहा कि फैसू एक प्यारी मुस्कान के साथ एक खूबसूरत सोल हैं। मोहित मलिक, तुषार कालिया और अन्य लोगों ने भी फैसल के स्वभाव की तारीफ की। बता दें कि फैसल शेख का सफर खतरों के खिलाड़ी से जरूर खत्म हो गया पर वो अब जल्द ही झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाले हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर फैसू के जाने से फैंस काफी नाराज हैं और उनकी वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
https://twitter.com/reaI_khabri_1/status/1563927179758407681?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563927179758407681%7Ctwgr%5Eb727b4261f430dc242cc4a783aac9aa390a9ee5c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fentertainment%2Ftv-khatron-ke-khiladi12-faisal-shaikh-gets-eliminated-fans-requested-to-rohit-shetty-bring-him-back-on-the-kkk12-23022943.html
The only thing which is not scripted in today's episode 👇
— Mr Faisu Official Fanclub (@FaisuOfficialFC) August 28, 2022
What a beautiful and blockbuster moment it is #FaisalShaikh#RohitShetty sir #kkk12 .
This moment>>> all those scripted scrap pic.twitter.com/oZwDJCixO2
The only thing which is not scripted in today's episode 👇
— Mr Faisu Official Fanclub (@FaisuOfficialFC) August 28, 2022
What a beautiful and blockbuster moment it is #FaisalShaikh#RohitShetty sir #kkk12 .
This moment>>> all those scripted scrap pic.twitter.com/oZwDJCixO2
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal