Government Land Fraud -कानपुर में 50 करोड़ के नजूल जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा, 25 हजार का इनामी आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार
Vipin Tiwari
2 minutes ago
1 Views
कानपुर नजूल घोटाले में बड़ा खुलासा, 25 हजार का इनामी आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार
कानपुर में नजूल विभाग की करोड़ों रुपये कीमत वाली सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने करीब 6 महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रेव दीपक को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी नजूल जमीन को निजी लोगों के नाम कराने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार यह पूरा घोटाला 50 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है।
Amritsar Arrest breaking news Crime Branch Kanpur Fake Documents Scam Government Land Fraud Kanpur crime news Kanpur news Kanpur Police Land Fraud Case land mafia Nazul Land Scam police investigation Property Scam Rev Deepak Arrested Uttar Pradesh News 2026-05-21