Wednesday , April 29 2026

Report: राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

लोकेशन – कन्नौज
संवाददाता – अंकित श्रीवास्तव

कन्नौज: जिले में महिला सुरक्षा और न्याय से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से सुनने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय आज एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचीं। उनके इस दौरे का उद्देश्य जिले में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई और निरीक्षण करना है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सुबह 10:30 बजे छिबरामऊ तहसील सभागार में जनसुनवाई की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह उन महिलाओं की शिकायतें और समस्याएं सुनेंगी, जो किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या शोषण की शिकार हैं।

अधिकारियों के अनुसार, जनसुनवाई का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

जनसुनवाई के दौरान पुष्पा पांडेय सीधे महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगी। इसके अलावा, वह जिले के कई अन्य स्थानों का भी निरीक्षण करेंगी, जहाँ महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन चल रहा है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने यह भी कहा है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुँचाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों।

प्रशासन ने जनसुनवाई के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ महिला हेल्प डेस्क और परामर्श सेवाओं के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस जनसुनवाई से कई लम्बे समय से लंबित महिला उत्पीड़न के मामलों का समाधान होगा।

Check Also

Narendra Modi Defense Policy- PM मोदी का बड़ा डिफेंस रीसेट: आर्मी लीडरशिप और CDS के रोल में होने वाले हैं बड़े बदलाव

देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार एक बड़े “डिफेंस …