Kannauj DM Inspection- कन्नौज में डीएम का देर रात औचक निरीक्षण, अलाव और रैन बसेरों की जांच

कन्नौज में देर रात डीएम का औचक निरीक्षण, अलाव और रैन बसेरों की जमीनी हकीकत परखी

कन्नौज ब्रेकिंग:
भीषण ठंड और शीतलहर के बीच शासन की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री देर रात सड़कों पर उतरे। डीएम ने नगर पालिका कन्नौज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर अलाव और रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कई स्थानों पर अलाव जलते हुए पाए गए और रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल एवं साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक मिली। डीएम ने मौके पर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ठंड के इस दौर में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी नगर निकायों और नगर पालिकाओं में अलाव जलवाए जा रहे हैं तथा रैन बसेरों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया गया है, ताकि ठंड से संबंधित बीमारियों के मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि अलाव और रैन बसेरों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी व्यवस्थाओं में कमी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम के अचानक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों और रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

प्रशासन का कहना है कि ठंड के पूरे मौसम में इसी तरह लगातार निगरानी जारी रहेगी, ताकि जनपद का कोई भी नागरिक ठंड से परेशान न हो और सभी को राहत मिल सके।

बाइट:
“जनपद की सभी नगर पालिकाओं में अलाव जलवाए जा रहे हैं और रैन बसेरों की व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं। जरूरतमंदों को हर संभव सुविधा दी जा रही है।”
— आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, जिलाधिकारी कन्नौज

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …