Sunday , May 3 2026

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसने जड़ा है सबसे लंबा सिक्स

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। भारत की मशहूर टी-20 लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। हालांकि आप शायद ही जानते होंगे कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे लंबा सिक्स किसने जमाया है। प्रवीण कुमार भी इस लीग में सबसे लंबा सिक्स जमाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं।

आईपीएल को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है। इस टी-20 लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। टूर्नामेंट में हमने और आपने कई बार एक ओवर में पांच छक्के लगते भी देखे हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे लंबा सिक्स किसने लगाया है? आज इस पोस्ट में हम आपको उन 10 बल्लेबाजों के नाम से अवगत कराएंगे, जिन्होंने टूर्नामेंट में सबसे लंबा सिक्स जमाया है।

1. एल्बी मोर्कल


आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा सिक्स एल्बी मोर्कल के बल्ले से निकला है। चेन्नई की ओर से खेलते हुए मोर्कल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 124 मीटर का लंबा सिक्स जड़ा था।

2. प्रवीण कुमार


आईपीएल में अपने गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे प्रवीण कुमार भी इस लीग में सबसे लंबा सिक्स जमाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं। प्रवीण ने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 124 मीटर लंबा छक्का जमाया था।

3. एडम गिलक्रिस्ट


साल 2011 में एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए आईपीएल का दूसरा सबसे लंबा सिक्स जड़ा था। गिलक्रिस्ट ने गेंद को 122 मीटर दूर भेजा था।

4. रॉबिन उथप्पा


रॉबिन उथप्पा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उथप्पा ने यह कमाल बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए साल 2010 में किया था। उथप्पा के बल्ले से 120 मीटर का सिक्स निकला था।

5. क्रिस गेल

इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की बरसात करने के लिए मशहूर क्रिस गेल के नाम टूर्नामेंट में चौथे सबसे लंबा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने 2013 में 119 मीटर का सिक्स जड़ा था।

6. रॉस टेलर


रॉस टेलर ने साल 2008 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए गेंद को 119 मीटर दूर पहुंचाया था। टेलर ने यह कमाल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करके दिखाया था।

7. युवराज सिंह


आईपीएल में अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटने वाले युवराज सिंह ने साल 2009 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए 119 मीटर का लंबा सिक्स जड़ा था।

8. बेन कटिंग


साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए बेन कटिंग ने 117 मीटर का लंबा सिक्स जड़ा था। कटिंग के बल्ले से यह गगनचुंबी छक्का आरसीबी के खिलाफ निकला था।

9. लियाम लिविंगस्टन


इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए 117 मीटर का लंबा सिक्स लगाया था। लिविंगस्टन ने यह कमाल पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए किया था।

10. फाफ डुप्लेसी  


आरसीबी टीम के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए गेंद को 115 मीटर दूर मारा था। डुप्लेसी के बल्ले से निकला यह सिक्स आईपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का भी था।

Check Also

Team India schedule 2026- गौतम गंभीर और BCCI आमने-सामने? 2 टीम बनाने पर विवाद ????

BCCI vs गौतम गंभीर: शेड्यूल और 2 टीम के फैसले पर टकराव? भारतीय क्रिकेट इस …