
हरदोई से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां खदरा फाटक पर एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं रेलवे और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है।
हादसा हरदोई जिले के खदरा रेलवे फाटक का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या फिर किसी अन्य वजह से। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
“खदरा फाटक पर ट्रेन से कटकर एक महिला और एक पुरुष की मृत्यु हुई है। दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और आरपीएफ मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।”




