Road Accident UP-एनएच-34 पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दो युवक एनएच-34 से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …