
Fog Photos: पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पारा गिर रहा है। आज सुबह दिल्ली में सुबह 7 बजे के बाद भी कोहरा छाया हुआ था। अक्षरधाम से लेकर बारापुला तक, हाईवे कोहरे की चादर से लिपटे हुए थे। वहीं, आगरा का ताजमहल भी कोहरे में गायब दिखा। जम्मू में भी लगातार तापमान में गिरावट हो रही है, यहां भी आज सुबह घना कोहरा रहा। देखें ताजा तस्वीरें।

पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। आज दिल्ली में भी कोहरा छाया रहा। वहीं, आगरा में घनी धुंध में ताजमहल भी छिप गया।

न्यूज एजेंसी द्वारा सुबह 6:28 मिनट पर दिल्ली के अक्षरधाम का एक विजुअल शेयर किया, जिसमें अंधेरा और कोहरा दिखाई दे रहा है। साथ ही, विजिबिलिटी लो रही, गाड़ियां हेडलाइट ऑन करके चलानी पड़ रही थीं।

संगमरमर के पत्थरों से बना ताजमहल, जो अपनी दुनिया के सातों अजूबों में से एक है भी कोहरे के आगे छिपा नजर आ रहा था।

असम की राजधानी गुवाहाटी में भी जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां भी कोहरा और विजिबिलिटी कम देखी गई।

अयोध्या नगरी में भी कोहरे की मोटी चादर चढ़ी हुई थी, जिससे राम मंदिर साफ नहीं दिखाई दे रहा था।

पंजाब के बठिंडा में भी शीतलहरें चल रही हैं और कोहरे से सारा शहर ढका हुआ है।

सर्दी का सितम मध्य प्रदेश में भी, यहां से आई ताजा तस्वीरों में भी कोहरे की मार से विजिबिलिटी लो रही।

ठंड की मार यूपी के आगरा में भी पड़ रही है। यहां भी पारा लगातार गिर रहा है और शीतलहरें चल रही हैं।




