
Alan Yu Menglong Dies: चीनी गायक, अभिनेता और मॉडल एलन यू मेंगलोंग का 37 की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत बीजिंग स्थित एक बिल्डिंग से गिरने से हुई।
चीनी मनोरंजन दुनिया के चर्चित अभिनेता और गायक एलन यू मेंगलोंग की गुरुवार को एक इमारत से गिरने से 37 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उनकी प्रबंधन टीम ने इस खबर की पुष्टि की। साथ ही पुलिस ने इस घटना में किसी भी आपराधिक तत्वों के शामिल होने से इनकार किया है।




