Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

Breaking news bulandshahr -अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव हसनगढ़ के पास स्थित बंबे (नहर) में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह बंबे में एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खुर्जा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शव की जांच की, तो पाया कि युवक के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह भी रही कि मृतक के शरीर पर केवल कपड़े की लंगोट थी, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

इस मामले में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें।

Related Articles

Back to top button