Tuesday , April 28 2026

Bulandsahar: मुस्लिम इंटर कॉलेज में फिल्मी अंदाज में खूनी संघर्ष, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर। जिले में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब मुस्लिम इंटर कॉलेज के मैदान में छात्रों के दो गुटों के बीच अचानक खूनी संघर्ष छिड़ गया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट के दबंग छात्रों ने फिल्मी अंदाज में हमला बोल दिया।

आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने न केवल लाठी-डंडों और स्टील पंच का इस्तेमाल किया, बल्कि नुकीले हथियार भी चलाए गए। देखते ही देखते कॉलेज का प्ले ग्राउंड रणभूमि में तब्दील हो गया। मारपीट की इस घटना में एक गुट के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल छात्रों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कॉलेज में लंबे समय से दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, जिसकी परिणति आज हिंसक झड़प के रूप में सामने आई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …