
बदायूँ पुलिस को मिलीं बड़ी कामयाबी गोली मारकर हत्या कर देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 48 घण्टों अन्दर गिरफ्तार किया ।
उसहैत पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई।
आरोपी अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान पुलिस मुठभेड़ में घायल।
मुठभेड़ भुण्डी मोड़, कटरा सहादतगंज रोड पर हुई।
आत्मरक्षा में पुलिस की फायरिंग से आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।
आरोपी के कब्जे से तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा कारतूस व 1 खोखा बरामद।
आरोपी ने राजाराम की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया।
हत्या का कारण गंगा से पकड़ी मछलियों को लेकर विवाद बताया।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया।
आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास, अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी।




