Uncategorizedअपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

Banda Police Action – बांदा पुलिस का बड़ा एक्शन, अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

बांदा से बड़ी खबर

“बांदा पुलिस का बड़ा एक्शन: अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह ध्वस्त, 5 लाख का माल और अवैध हथियार बरामद”

बांदा पुलिस ने अपराधियों पर करारा प्रहार करते हुए एक अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना अतर्रा और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल, मोटरसाइकिलें, मोबाइल फोन, नकदी और अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 11–12 नवंबर 2025 को अतर्रा के नरैनी रोड स्थित मकान से आभूषण व नकदी चोरी और 21 नवंबर 2025 को स्टेशन रोड से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।
30 दिसंबर 2025 को थाना अतर्रा व एसओजी की संयुक्त टीम ने ओरन रोड पर घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को
चोरी के आभूषण पिघलाकर बनाए गए सफेद व पीली धातु के टंच,
7 मोबाइल फोन,
4 मोटरसाइकिल,
3 अवैध तमंचे व 3 जिंदा कारतूस,
और 10,500 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में बंद घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी भी इनकी खास पहचान थी।

पुलिस के अनुसार गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। साथ ही गिरोह के आपराधिक इतिहास और अन्य जिलों में की गई वारदातों की भी गहन जांच की जा रही है।

बांदा पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ चोर गिरोह का नेटवर्क टूटा है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है— अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बाइट : प्रवीण कुमार यादव

 

Related Articles

Back to top button