Banda suicide case-बांदा में भाई बहन की संदिग्ध मौत, नदी किनारे जहर खाने का मामला

बांदा में भाई-बहन की संदिग्ध मौत, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक भाई और बहन ने नदी किनारे जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह पूरा मामला कालिंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरक्षा नदी के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाई-बहन घर से निकले और नदी किनारे जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद जब दोनों की हालत बिगड़ती देखी गई तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कालिंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस के जरिए नरैनी सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जांच में पुलिस पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

भाई-बहन की एक साथ हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।

“भाई-बहन द्वारा जहर खाने की सूचना मिली थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।”

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Check Also

Married Life Tips : हंस-बतख जोड़ी की तस्वीर से बढ़ता प्रेम और वैवाहिक सुख माना जाता

Married Life Vastu Tips: वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हंस तथा मैंडरिन बतख की जोड़ी …