Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

Balrampur News -बलरामपुर में सपा विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप, महिला ने मांगा न्याय

बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है।
गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक पर एक महिला ने जबरन जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महिला का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

मामला बलरामपुर जनपद की गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र का है।
पीड़ित महिला संघमित्रा गौतम का आरोप है कि उन्होंने ग्राम दुर्गापुर में अपनी वैध भूमि खरीदी थी, जहां वह मकान निर्माण की तैयारी कर रही थीं।

महिला का कहना है कि सपा विधायक और उनके परिजनों ने दबंगई के बल पर उनके प्लॉट पर मिट्टी डलवाकर जबरन कब्जा कर लिया
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की।
यहां तक कि न्यायालय से उनके पक्ष में आदेश भी हुए, इसके बावजूद अब तक जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया

संघमित्रा गौतम ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

वहीं प्रशासन का कहना है कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हो गई है।
मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button