Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

Rahul Gandhi Notice – बदायूं कोर्ट ने राहुल गांधी और उदित राज को भेजा नोटिस

बदायूं से बड़ी खबर सामने आई है।
बदायूं की विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
स्पेशल जज पूनम सिंघल ने दोनों नेताओं को 29 जनवरी को अदालत में उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा है।
मामला बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

यह मामला बदायूं शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी अधिवक्ता जय सिंह सागर द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है।
याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने 3 मार्च 2025 को विशेष अदालत में याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

याचिका में कहा गया कि उदित राज ने कथित तौर पर यह बयान दिया था कि “मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है”, जिसे लेकर अधिवक्ता ने आपत्ति जताई और अदालत का दरवाजा खटखटाया।

याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि यह बयान राहुल गांधी के कहने पर दिया गया था।
अधिवक्ता जय सिंह सागर ने बताया कि 17 फरवरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उदित राज ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर यह टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत न्यायालय में की।

मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए राहुल गांधी और उदित राज दोनों को नोटिस जारी कर 29 जनवरी को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button