Wednesday , April 29 2026

Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय में चली पीडीए की पाठशाला, सहायक अध्यापक ने बच्चों से लगवाए ठुमके

Government School News : आजमगढ़ जिले में एक प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अखिलेश यादव के प्रचार के लिए बनाए गए गाने पर बच्चे ठुमके लगा रहे और शिक्षक तालियां बजाते दिख रहे हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो पर राजनीतिक गलियों में शोर मच गया है। वायरल वीडियो आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर का बताया जा रहा है। उक्त विद्यालय में कक्षाएं नहीं बल्कि पीडीए की पाठशाला चल रही है। जी हां, वायरल वीडियो में अखिलेश यादव के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए गाने बजाए जा रहे हैं। जिसपर बच्चे ठुमके लगा रहे और सहायक अध्यापक तालियां बजाकर उनको उत्साहित करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराते हुए डीएम से शिकायत की है। मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरु कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां देशभक्ति के गीत की जगह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और पीडीए के प्रचार-प्रसार वाले गीत बजाए गए और छात्र उसी पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील यादव डांस कर रहे बच्चों को प्रेरित करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वे बच्चों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते भी दिखे। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से संबंधित अध्यापकों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तत्काल निलंबन करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का संदेश राष्ट्रप्रेम और सम्मान का होता है, लेकिन विद्यालय की इस हरकत ने पर्व की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कोयलसा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …