टॉप न्यूज़मनोरंजन

Marvel Trailer : एवेंजर्स डूम्सडे का ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे 26 सुपरहीरो, मचेगा बड़ा धमाका

4500 करोड़ की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर रिलीज, डॉक्टर डूम से भिड़ेंगे 26 सुपरहीरो

नई दिल्ली: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। मार्वल स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करीब 4500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को मार्वल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल किया जा रहा है। फिल्म 18 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार MCU में एक ऐसी लड़ाई दिखाई जाएगी, जिसमें करीब 26 सुपरस्टार्स और कई बड़े सुपरहीरो एक खतरनाक विलेन के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। फिल्म में थॉर, कैप्टन अमेरिका, ब्लैक पैंथर, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मैन जैसे लोकप्रिय किरदार एक साथ दिखाई देंगे।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की धमाकेदार वापसी

फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी को लेकर है। आयरन मैन के रूप में दुनियाभर में पहचान बनाने वाले रॉबर्ट इस बार बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम का किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में डॉक्टर डूम का शक्तिशाली और रहस्यमयी रूप देखने को मिला है। उनकी एंट्री से साफ है कि इस बार सुपरहीरोज के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती आने वाली है। डॉक्टर डूम अपनी वैज्ञानिक क्षमता, जादुई शक्तियों और मल्टीवर्स पर पकड़ के कारण मार्वल के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक माने जाते हैं।

रूसो ब्रदर्स ने संभाली फिल्म की कमान

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो कर रहे हैं। इससे पहले दोनों निर्देशक ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, शानदार वीएफएक्स और मल्टीवर्स की कहानी देखने को मिलेगी। मार्वल स्टूडियोज को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है।

ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी की नजरें 18 दिसंबर पर टिकी हैं, जब डॉक्टर डूम और मार्वल के सुपरहीरोज के बीच सबसे बड़ी जंग बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button