Wednesday , April 29 2026

Auraiya Blanket Distribution -औरैया: आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में 300 ग्रामीणों को कंबल वितरण

औरैया (उत्तर प्रदेश)।
जनपद औरैया के ब्लॉक भाग्यनगर स्थित आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में आज जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से यह जनकल्याणकारी पहल की गई, जिसमें करीब तीन सैकड़ा जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान मोहित सिकरवार के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब, बुजुर्ग और असहाय ग्रामीणों को राहत पहुंचाना ग्राम पंचायत की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष नियमित रूप से कंबल वितरण किया जाता है, ताकि कोई भी ग्रामीण ठंड के कारण परेशान न हो।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हर साल समय पर कंबल वितरण होने से उन्हें सर्दी से काफी राहत मिलती है। उन्होंने ग्राम प्रधान मोहित सिकरवार और पंचायत के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्राम पंचायत और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के दौरान पंचायत से जुड़े सभी पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे आयोजन का माहौल सकारात्मक व उत्साहपूर्ण रहा।

इसके साथ ही ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। गांव में गर्म एवं शीतल जल की सुविधा से युक्त वॉटर कूलर को समर्पित किया गया। इस वॉटर कूलर के लगने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध होगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।

ग्राम प्रधान मोहित सिकरवार ने कहा कि ग्राम पंचायत बूढ़ादाना को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Check Also

Indian Intelligence Series- 2019 से आज तक Amazon Prime Video पर छाई क्राइम-थ्रिलर सीरीज: मिडिल क्लास जासूस ने आतंकियों की उड़ाई नींद

-साल 2019 में आई एक वेब सीरीज ने भारतीय OTT प्लेटफॉर्म पर ऐसा धमाका किया …