Uncategorizedउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्य

Pravin Togadia – अलीगढ़ पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, हनुमान चालीसा पाठ और हिंदू हेल्पलाइन की अपील

अलीगढ़ पहुंचे हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि देशभर में हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाना चाहिए।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ करना होगा, ताकि समाज को मजबूती मिल सके।

अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान में देशभर में हजारों की संख्या में हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में एक लाख हनुमान चालीसा पाठ कराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आज हिंदुओं को सबसे ज्यादा एकजुट होने की आवश्यकता है।
उन्होंने दावा किया कि देश में 114 करोड़ हिंदुओं को सिर्फ एक फोन कॉल पर मदद उपलब्ध कराई जाएगी

उन्होंने कहा कि अगर कोई संकट में है तो एक कॉल पर आगरा, काशी, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हरिद्वार समेत देश के किसी भी कोने में सहायता मिलेगी।

प्रवीण तोगड़िया ने इस दौरान हिंदू हेल्पलाइन नंबर – 02066803300 भी जारी किया।
उन्होंने बताया कि हिंदू हेल्पलाइन की टीम घर-घर जाकर यह नंबर वितरित कर रही है और जरूरतमंदों की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिंदू हेल्पलाइन पूरे देश में सक्रिय है और किसी भी स्थान पर संकट की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बांग्लादेश को लेकर भी प्रवीण तोगड़िया ने कड़ा बयान दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में पत्रकारों और आम नागरिकों पर हमले हो रहे हैं,
और वहां बहन-बेटियों के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button