अखिलेश यादव ने उत्साह और उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

Holi: गोरक्षपीठ की अगुवाई का रंगोत्सव, योगी आदित्यनाथ होलिकादहन व भगवान नृसिंह शोभायात्रा में होंगे शामिल

श्री अखिलेश यादव ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि समाज को तोड़ने वाली ताकतों को अलग-थलग करने के साथ अब सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने का संकल्प लेना होगा।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हमीरपुर में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ योग सप्ताह का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में योग सप्ताह का …