उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। BJP के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Uttar Pradesh Former CM Kalyan Singh) का शनिवार को PGI में निधन हो गया।

नहीं रहे पूर्व सीएम कल्याण सिंह, CMS के संस्थापक डॉ जगदीश गांधी ने श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक है। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान। विनम्र श्रद्धांजलि!

कल्याण सिंह: RRS के सदस्य से यूपी के मुख्यमंत्री तक का सफरनामा

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, कल पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर ले जाया जाएगा. यहां नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.  डिबाई जिला प्रशासन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है. इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने दी है.

कल्याण सिंह के निधन से पूरे देश में शोक, PM मोदी और CM योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button