कुशीनगर जनपद के हाटा में स्थित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सत्र 2026 के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार चुनावी प्रक्रिया में रोचक मोड़ देखने को मिला है — जहां अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने जीत दर्ज की, वहीं महामंत्री पद का फैसला मतों की बराबरी के चलते अधर में लटक गया है।

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाटा में नए पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर 31 दिसंबर 2025 को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कुल 72 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी माहौल पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहा।
अध्यक्ष पद पर चन्द्रभूषण पाण्डेय एडवोकेट और शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम में शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को 38 मत मिले, जबकि चन्द्रभूषण पाण्डेय को 34 मत प्राप्त हुए। चार मतों के अंतर से शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया।
वहीं महामंत्री पद पर मुकाबला अत्यंत दिलचस्प रहा। इस पद के लिए रवीन्द्र नारायण त्रिपाठी एडवोकेट और रामजी प्रसाद एडवोकेट के बीच टक्कर रही। दोनों उम्मीदवारों को समान 36-36 मत मिले, जिसके चलते कोई भी उम्मीदवार विजयी घोषित नहीं किया जा सका।
निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार इस स्थिति में पुनः मतदान कराया जाएगा। नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
अन्य पदों के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं —
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार एडवोकेट निर्वाचित हुए।
-
उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश त्रिपाठी एडवोकेट और मुकुल चंद्रपति त्रिपाठी एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।
-
संयुक्त मंत्री पद पर गौरव कुमार पाण्डेय एडवोकेट और कैफ मुहम्मद इरशाद एडवोकेट को भी निर्विरोध चुना गया।
परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह और चर्चा का माहौल बन गया। समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। वहीं महामंत्री पद के टाई होने के कारण सबकी निगाहें अब पुनः चुनाव पर टिक गई हैं।
विजयी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि—
“मैं सभी अधिवक्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। हमारा उद्देश्य बार एसोसिएशन की एकजुटता, अधिवक्ताओं की सुविधा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना रहेगा।”
शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय (नव निर्वाचित अध्यक्ष)
(बाइट में आभार और भविष्य की प्राथमिकताओं पर वक्तव्य)
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal