Wednesday , March 18 2026

John Cena-AJ Styles के बाद CM Punk ने भी किया संन्यास का ऐलान! जन्मदिन पर किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE में सीएम पंक का बहुत बड़ा नाम है. कई सालों से वह रेसलिंग कर रहे हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. पंक 47 साल के हो चुके हैं. अब वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. पंक ने इस बार अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं कि द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने क्या कहा?

CM Punk: WWE में सीएम पंक और जॉन सीना की अच्छी दोस्ती है. सीना दिसंबर, 2025 में रिटायर होने वाले हैं. एजे स्टाइल्स ने भी कह दिया है कि 2026 उनका अंतिम होगा. 26 अक्टूबर को पंक 47 साल के हो गए हैं. जाहिर सी बात है कि अब वह भी रिटायरमेंट के बारे में सोच रहे होंगे. पंक करियर के अंतिम पड़ाव में है. द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने इस बार अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पंक ने बातों ही बातों में बता दिया है कि वह जल्द ही रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे.

WWE सुपरस्टार सीएम पंक ने दिया बड़ा बयान

सीएम पंक ने 2014 में WWE छोड़ दिया था. उन्होंने कंपनी में जबरदस्त काम किया. बहुत कम समय में वह लोकप्रिय स्टार बन गए थे. 2021 में वह AEW में शामिल हुए. इसके बाद नवंबर, 2023 में उन्होंने WWE में वापसी की थी. तब से लगातार वह कंपनी के साथ बने हुए हैं और बढ़िया काम कर रहे हैं. हाल ही में WWE के कई स्टार ऑस्ट्रेलिया और जापान दौरे का हिस्सा थे. पंक भी वहां गए हुए थे.

एक वीडियोलॉक में पंक ने एक्नॉलेज किया कि रेसलिंग में उनका समय लगभग खत्म होने वाला है. पंक ने जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के करियर का भी जिक्र किया. पंक ने कहा,”मैं अपने करियर के अंत के करीब खड़ा हूं. जॉन सीना रिटायर होने वाले हैं. स्टाइल्स ने कह दिया है कि वह अगले साल रिटायर हो जाएंगे. मुझे नहीं पता कि मेरे पास कितना समय बचा है. मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक मेरे सभी पहिये उखड़ ना जाएं. मुझे पता है कि यह जल्द ही होने वाला है. मुझे लगता है कि हर स्टार के रिटायर होने का जश्न मनाना चाहिए. हमारी जगह लेने के लिए टैलेंट की एक पूरी नई पीढ़ी आ रही है. हम इस चीज के लिए उत्साहित हैं”.

Check Also

Sirsi Makhadumpur Phoolsinha conflict-संभल में 160 बीघा सरकारी जमीन पर विवाद, दलित परिवार और ग्रामीण आमने-सामने

संभल (उत्तर प्रदेश)। जनपद संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत सिरसी और …