Wednesday , April 29 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में बढ़ा परिवार: बांसी में भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह ने दिलाई सदस्यता, शामिल हुए प्रतिष्ठित व्यापारी

दुनिया की सबसे बड़ी संगठनात्मक संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस समय पूरे देशभर में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर संघ लगातार अपने परिवार का विस्तार करने में जुटा हुआ है। अलग-अलग जिलों और नगरों में सदस्यता अभियान चलाकर नए लोगों को जोड़ने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में सोमवार को सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वयं मौजूद रहकर नगर के कई प्रतिष्ठित दुकानदारों और व्यापारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों ने संघ की विचारधारा को अपनाने और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

इस मौके पर विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि –
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्रनिर्माण का काम संघ ने किया है और आगे भी करता रहेगा। शताब्दी वर्ष में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि देशहित और समाजहित के कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।”

बांसी नगर में हुए इस सदस्यता अभियान को स्थानीय स्तर पर बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। व्यापारी वर्ग के जुड़ने से संघ की पकड़ और भी मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also

Facebook Account After Death: मौत के बाद कौन चलाएगा आपका अकाउंट? अब लिख सकेंगे डिजिटल वसीयत, जानें पूरा प्लान

डिजिटल दौर में हमारी पहचान सिर्फ असल जिंदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया …