Saturday , January 31 2026

सोनम रघुवंशी केस में शिलांग की सोहरा कोर्ट से आया अपडेट, आरोपियों की जमानत पर सुनवाई आज

Sonam Raghuvanshi case Latest Update: इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपितों की जमानत पर सोहरा कोर्ट में आज सुनवाई होगी। सोनम और राज कुशवाह समेत आकाश आनंद विशाल ने वकील के माध्यम से जमानत अर्जी लगाई थी। जमानत का पुलिस विरोध कर रही है।

Sonam Raghuvanshi case Latest Update: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर केस में सोनम और राज कुशवाह समेत पांचों आरोपियों की जमानत पर शिलांग की सोहरा कोर्ट में आज से सुनवाई शुरू होगी। सोनम सभी आरोपी जेल में हैं। शिलांग पुलिस आरोपियों की जमानत का विरोध कर रही है। सरकारी वकील तुषार चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद जमानत पर सुनवाई होनी है। पुलिस ने केस में पेश की चार्जशीट में कुल 90 लोगों को गवाह बनाया गया है। गवाहों में सोहरा के गाइड, होम स्टे, स्कूटर वाला समेत गाजीपुर के लोग भी शामिल हैं।

ट्रायल अभी तक शुरू नहीं

इससे पहले मई में हुई वारदात के बाद शिलांग पुलिस को चार्जशीट दाखिल करने में तीन महीने का अधिक का समय लगा था। ट्रायल अभी तक शुरू नहीं हुआ है। कोर्ट के सामने सोनम सहित पांचों आरोपितों ने गुनाह नहीं कबूला है। चार्जशीट में पुलिस ने सोनम रघुवंशी को मास्टरमाइंड तथा राज कुशवाह और उसके तीनों दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को सह आरोपी करार दिया था। चार्जशीट के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने पहले भी तीन बार राज कुशवाहा संग मिलकर पति राजा की हत्या के तीन असफल प्रयास किए थे। चार्जशीट में जांच कताओं ने इस मर्डर केस को खौफनाक साजिश बताया है।

पांच आरोपी जेल में, 3 जमानत पर बाहर

राजा रघुवंशी के मर्डर केस में सोनम और राज कुशवाहा के अलावा विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी अभी जेल में हैं और सबूतों को मिटाने की कोशिश के तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। पहले भी इन आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई गई जो खारिज हो चुकी है।

क्या है चार्जशीट में

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सायम ने कहा, जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। हनीमून के दौरान कैसे उसके पति राजा का कत्ल करना है। तीन हमलावरों ने उसका साथ दिया। रिपोर्ट में राजा के शव की बरामदगी से लेकर उत्तर प्रदेश में सोनम की गिरफ्तारी तक की घटनाओं की स्पष्ट समयरेखा दी गई है। आरोपपत्र में आरोपी नंबर 1 के रूप में पहचानी गई सोनम ने 11 मई को इंदौर में राजा से शादी करने के बाद भी राज कुशवाहा के साथ अपने रिश्ते को जारी रखा।

Check Also

Anganwadi Recruitment-बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला, रिश्वत लेते तीन आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर में आंगनबाड़ी चयन प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर …