Wednesday , April 29 2026

खेत पर काम करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत

कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सानी गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक किसान की पहचान हरीशंकर शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार हरीशंकर शर्मा सोमवार सुबह अपने खेत पर खड़ी फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। खेत पर अकेले मौजूद होने की वजह से उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मृतक के बेटे हिमांशु शर्मा ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीण भी घटना से स्तब्ध हैं और मृतक किसान के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Check Also

Raaka Risk Secret : Raaka पर लगा दांव, फिर हुआ बड़ा उलटफेर

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ पर रिलीज से पहले ही बड़ा दांव, बिहार में टेरिटोरियल राइट्स …