
Uttarakhand Accident News: युवक और किशोर उत्तरकाशी गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।
टिहरी में दीनगांव मुखेम माेटर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ओनालगांव के पास एक किशोर और एक युवक की बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।




