संसद का मानसून सत्र जारी है। आज सातवें दिन की कार्यवाही से पहले संसद परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और रेणुका चौधरी मिले। दोनों के बीच मुलाकात भले ही चंद सेकेंड्स की हुई, लेकिन रेणुका ने थरूर से जो कहा, उसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों वरिष्ठ सांसदों के बीच ऐसी क्या बात हुई?
संसद के मानसून सत्र में सत्ताधारी दल और विपक्ष के गतिरोध से इतर कई ऐसे मोमेंट भी सामने आए हैं, जहां दलों की सीमाएं टूटती दिखी हैं। इसके अलावा जब पुराने साथी और सहयोगी भले ही चंद लम्हों के लिए मिलते हैं, इनकी बातचीत लोगों को पसंद आती है। ऐसा ही कुछ हुआ दो कांग्रेस नेताओं के साथ। दरअसल, जब संसद सत्र की शुरुआत से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर और रेणुका चौधरी मिले तो रेणुका ने थरूर को मीठा उलाहना दिया। उन्होंने कहा, ‘शशि, मैं इस बात से अपसेट हूं कि तुमने मुझे मैंगो पार्टी के लिए निमंत्रण नहीं दिया।’
Check Also
crowd management police-नवरात्रि के पहले दिन देवीपाटन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में श्रद्धालुओं …
Hind News 24×7 | हिन्द न्यूज़ Latest News & Information Portal