Tuesday , February 3 2026

मुरादनगर की हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर के गांधी नगर कॉलोनी में बनी एक हैंडलूम फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित गांधी नगर कॉलोनी में बनी एक हैंडलूम फैक्ट्री में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से निकल रही आग की लपटें और धुआं देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके घंटों बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग के कारण लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया अंदेशा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

जानकारी के अनुसार, मुरादनगर के गांधी कॉलोनी में रहने वाले प्रकाश सिंघल की वहीं पर श्री एंटरप्राइजेज नाम से एक हैंडलूम फैक्ट्री है। बताया गया है कि रविवार देर रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक देखा जा सकता था। लोागें ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो दमकल गाड़ियों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान

बताया गया है कि इस दौरान आग की चपेट में आने से कॉलोनी में गुजर रहे बिजली के कुछ तार भी जल गए। जिसके कारण कुछ क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। घटना के दमकल विभाग की टीम ने फैक्ट्री के आस-पास भी पानी का छिड़काव किया, ताकि आग अधिक ना फैल सकें। घंटों बाद आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि आग से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

Sunetra Pawar Rise : सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, तीन अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ जब सुनेत्रा पवार ने अपने …