Check Also
Dense Fog-कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चादर में लिपटा अलीगढ़, रात में चलना हुआ मुश्किल
अलीगढ़ जिले में सोमवार का पूरा दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर …
घटना सलोन पावर हाउस के जिजवलिया फीडर लाइन की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र रामलखन निवासी सांडा सैदन, विकास खंड सलोन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक लाइनमैन ने लाइन सेट डाउन कर काम शुरू किया था, लेकिन लाइन को बिना बताए वापस चालू कर दिया गया। इससे वह 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक विभाग का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। मृतक का शव बिजली के तार में ही लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।अलीगढ़ जिले में सोमवार का पूरा दिन कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर …