मुख्यमंत्री योगी ने विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम का किया अभिनंदन

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, जय हिंद।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है।

एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में योगी ने लिखा कि ‘अजेय इंडिया’, भारतवासियों को हार्दिक बधाई। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन, जय हिंद।

वहीं, दूसरी ओर यूपी पुलिस ने इस जीत पर अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी। प्रदेश पुलिस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया, ब्रेकिंग न्यूज : भारतीय गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका का दिल तोड़ने का दोषी पाया गया।

सजा : एक अरब प्रशंसकों का आजीवन प्यार’।

बता दें कि बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात रनों से हरा दिया।

Check Also

Traffic Attack : गुरुग्राम रोड रेज में साइड नहीं देने पर युवकों ने कार तोड़ी, पुलिस ने घंटों में दबोचा

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने …